23 जून 2014 - 21:35
तकफ़ीरी, ज़ायोनी और अमरीकी त्रिकोण, इस्लाम के विरूद्ध।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के पुलिस चीफ़ ने कहा है कि आज तकफ़ीरी आतंकवादियों, ज़ायोनियों और अमरीकियों का त्रिभुज, इस्लाम का चेहरा बिगाड़ कर पेश करने की कोशिशों में लगा हुआ है।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के पुलिस चीफ़ ने कहा है कि आज तकफ़ीरी आतंकवादियों, ज़ायोनियों और अमरीकियों का त्रिभुज, इस्लाम का चेहरा बिगाड़ कर पेश करने की कोशिशों में लगा हुआ है। फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी की की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के पुलिस चीफ़ ब्रिगेडियर जनरल इस्माईल अहमदी मुक़द्दम नें आज पश्चिमी ईरान के कुर्दिस्तान प्रदेश में एक प्रोग्राम में कहा कि आज तकफ़ीरी संगठनों के चेहरे से नक़ाब हट गई है और यह बात सब पर साबित हो चुकी है कि यह संगठन अमरीका, इस्राईल जैसे देशों के समर्थन से इस्लाम के नाम पर आतंकवादी गतिविधियों में लगा हुआ है। उन्होंने कुर्दिस्तान में शांति व स्थिरता की स्थिति को बहुत ही अनुकूल बताया और कहा कि इसके बावुजूद कुछ तत्व हालात को ख़राब करने की कोशिशें कर रहे हैं।